रिलायंस रिटेल में निवेशकों की कतार, जीआईसी 5,512.5 करोड़ और टीपीजी करेगी 1,837.5 करोड़ रुपये निवेश
नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल में निवेशकों का तांता लगा हुआ है और दो कंपनियों जीआईसी ने 5,512.5 करोड़ और टीपीजी ने 1,837.5 करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। गत चार दिनों में ही कंपनी में पांच बड़े निवेशक रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) में निवेश कर चुके हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक …
नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल में निवेशकों का तांता लगा हुआ है और दो कंपनियों जीआईसी ने 5,512.5 करोड़ और टीपीजी ने 1,837.5 करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। गत चार दिनों में ही कंपनी में पांच बड़े निवेशक रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) में निवेश कर चुके हैं।
रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी आरआरवीएल में शुक्रवार देर रात जीआईसी ने 1.22 प्रतिशत इक्विटी के लिए 5,512.5 करोड़ रुपये जबकि शनिवार को टीजीपी ने 0.41 प्रतिशत इक्विटी के लिए 1,837.5 करोड़ रुपये निवेश की घोषणा की। दोनों सौदे में रिलायंस रिटेल की प्री-मनी इक्विटी को 4.285 लाख करोड़ रूपये आंका गया।
