लखनऊ : लोहिया संस्थान के डॉ. दीपक सिंह को मिला Best Editor का अवार्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में न्यूरो सर्जरी विभाग के एचओडी  प्रो. दीपक कुमार सिंह को Best Editor का अवार्ड मिला है। उन्हें यह सम्मान साल 2023 में इण्डियन जनरल ऑफ न्यूरो साइंसेज के गुणवत्तापूर्ण संपादन के लिए दिया गया है।

दरअसल, चिकित्सा जगत में विभिन्न बीमारियों और उसके इलाज पर शोध होते हैं और यह शोध जर्नल में प्रकाशित किये जाते हैं। जर्नल में शोध तभी प्रकाशित होते हैं जब उसकी गुणवत्ता को कई स्तरों पर परखा जाता है। किसी शोध को सबसे पहले विशेषज्ञों के पास भेजा जाता है। विशेषज्ञ उसकी समीक्षा करते हैं। बाद में एडिटर उसकी गुणवत्ता जांचने के बाद जर्नल में छपने की अनुमति देता है। भारत में नेशनल मेडिकल कमीशन भी चिकित्सा संस्थानों में काम करने वाले शिक्षकों को तभी प्रमोशन देता है जब उनके कम से कम दो शोध प्रकाशित हो चुके होते हैं।

प्रो.दीपक कुमार सिंह को इंडियन जनरल ऑफ न्यूरो साइंसेज के गुणवत्तापूर्ण संपादन के लिए स्प्रिंगर नेचर,जेपी जर्नल्स समेत अन्य की तरफ से 2023 का Best Editor चुना गया है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : आजीविका मिशन कर्मचारियों में आक्रोश, संयुक्त मिशन निदेशक का मांगेंगे इस्तीफा

संबंधित समाचार