Shahjahanpur News: कक्षा तीन के छात्र को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, मौत
शाहजहांपुर, अमृत विचार। स्कूल जा रहे कक्षा तीन के छात्र को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके के लोगों ने जमकर हंगामा काटा और जाम लगाने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना थाना कटरा क्षेत्र के बिहारीपुर मोड़ की है। जहां कक्षा तीन का छात्र अभ्यांशु साइकिल से स्कूल जा रहा था। बिहारीपुर मोड़ के पास पहुंचने पर गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने साइकिल में टक्कर मारी और इसके बाद साइकिल सवाल कक्षा 3 के छात्र को कुचल दिया। छात्र की मौत के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा काटा। हंगामा के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढे़ं- Shahjahanpur News: अंटा चौराहे पर फिर फटी पेयजल लाइन, 1500 घरों में आपूर्ति ठप
