Chhattisgarh News: महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में गिरफ्तार पुलिसकर्मी को किया गया बर्खास्त 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में करोड़ों रुपये के महादेव सट्टेबाजी ऐप धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तारी के बाद निलंबित राज्य पुलिस के एक सिपाही को बर्खास्त कर दिया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि दुर्ग के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, सट्टेबाजी ऐप के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की जा रही धन शोधन जांच के बीच सुपेला थाने के सिपाही भीम सिंह यादव को बृहस्पतिवार को बर्खास्त कर दिया गया।

पैसों को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंचाने वाले 'कैश कूरियर' असीम दास और यादव को केंद्रीय एजेंसी ने छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण से ठीक पहले तीन नवंबर, 2023 को गिरफ्तार किया था।

ईडी ने पूर्व में बताया था कि सट्टेबाजी ऐप से कमाए गये कथित अवैध धन का इस्तेमाल राज्य में राजनेताओं और नौकरशाहों को रिश्वत देने के लिए किया गया था।

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh News: दंतेवाड़ा में भीषण मुठभेड़...सुरक्षाबलों ने नक्सली को किया ढेर, 8 लाख का था इनाम