Shahjahanpur News: गर्रा पुल पर कार पलटी, बीबीए के छात्र की मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

शाहजहांपुर। गर्रा पुल पर कार पलटने से बीबीए के छात्र की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मोहल्ला तारिन टिकली निवासी मोहम्मद सैफ पुत्र नईम दिल्ली के एक कॉलेज से बीबीए कर रहा था। हाल ही में वह घर आया था। शुक्रवार रात वह अपने दास्त खलील गर्दी निवासी मोहम्मद जैम के साथ खाना खाने जा रहा था। जब उनकी कार गर्रा नदी पर पहुंची तो एक साइकिल सवार सामने आ गया। साइकिल सवार को बचाने को लेकर कार सड़क पर पलट गई। हादसे में सैफ की मौत हो गई। जबकि जैम को चोटें आईं।

बताया जा रहा है कि कार जैम की थी। शुक्रवार रात जब जैम ने बाहर खाना खाने की बात अपने घर पर कही तो पता चला कि कार पंचर है। इसके बाद भी जैम ने अपने ड्राइवर को रात में ही पंचर लगवाने के लिए भेजा। ड्राइवर पंचर लगवा कर आया। इसके बाद दोनों दोस्त खाना खाने निकले और यह हादसा हो गया। अगर जैम जिद न करता तो वह हादसा नहीं होता।

ये भी पढ़ें- Shahjahanpur News: कक्षा तीन के छात्र को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, मौत

संबंधित समाचार