Etawah Fire: शार्ट सर्किट से सर्राफ की दुकान में लगी आग... दमकल ने कड़ी मशक्कत कर पाया काबू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा के भरथना कोतवाली के मोहल्ला बालूगंज शहीद चंद्र शेखर पार्क के निकट अजय कुमार की सर्राफ की दुकान में अचानक आग लग गई। आसपास के दुकानदारों ने जब दुकान से धू-धूकर आग निकलते देखी तो हड़कंप मच गया।

इटावा, अमृत विचार। भरथना कोतवाली के मोहल्ला बालूगंज शहीद चंद्र शेखर पार्क के निकट अजय कुमार की सर्राफ की दुकान में अचानक आग लग गई। आसपास के दुकानदारों ने जब दुकान से धू धूकर आग निकलते देखी तो हड़कंप मच गया। 

दुकान में आग लगने की सूचना मौजूद पर लोगों ने सर्राफ और फायर बिग्रेड को दी। दुकान स्वामी सर्राफ अजय कुमार मौके पर पहुंचे। इसी बीच फायर कर्मी मौके पर पहुंचे। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया।

पीड़ित ने फायर कर्मियों को बताया कि फायर बिग्रेड ने समय से घटनास्थल पर पहुंच कर उनका बड़ा नुकसान होने से तो बचाया ही है, साथ में संभावित एक बड़े अग्निकांड घटित होने से बचा लिया है। फायर कर्मियों ने बताया कि सर्राफ की दुकान में बिजली का शार्ट सर्किट होने से आग लगी थी। सर्राफ की दुकान में मामूली फर्नीचर जलने का नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें- Auraiya News: लाइन ब्रेक डाउन होने से सैंकड़ों गांव की बिजली गुल... पानी का भी साढ़े सात घंटे तक रहा सकंट

संबंधित समाचार