Farrukhabad News: पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी पूर्व विधायक लुईस को ईडी ने जारी किया नोटिस, जानें- पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी पूर्व विधायक लुईस को ईडी ने नोटिस जारी किया। वहीं, 15 फरवरी को लखनऊ में ईडी के जोनल मुख्यालय पर तलब किया।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। मूलरूप से कायमगंज के पितौरा निवासी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया। उन्हें 15 फरवरी को लखनऊ स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जोनल मुख्यालय में तलब किया है। 

बता दें कि लुईस खर्शीद के खिलाफ दो दिन पूर्व बरेली की एमपी-एमएलए न्यायालय ने गैरजमानती वारंट भी जारी किया है। वर्ष 2009-10 में लुईस खुर्शीद की डॉ. जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट को केंद्र सरकार ने दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और उपकरण बांटने के लिए करीब 71 लाख रुपये की सब्सिडी दी थी। इसमें फर्जीवाड़ा होने पर जनपद बरेली, बुलंदशहर, शाहजहांपुर समेत कई जिलों में मुकदमा दर्ज हुआ था।

जिसमें ट्रस्ट की परियोजना निदेशक लुईस खुर्शीद और सचिव मोहम्मद अतहर फारुकी को नामजद किया गया था। जाकिर हुसैन ट्रस्ट को 17 जिलों में कैंप लगाकर दिव्यांगों को कृत्रिम अंग और उपकरण बांटने थे, लेकिन कई जिलों में विभागीय अधिकारियों की फर्जी मोहर, हस्ताक्षर बनाकर सरकारी धन हड़प लिया गया। इसकी जांच शासन ने ईओडब्ल्यू को दी थी।

वहीं ईडी ने भी पुलिस में दर्ज मुकदमों के आधार पर ट्रस्ट व उसके पदाधिकारियों के खिलाफ मनी लॉन्डिंग का मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को नोटिस देकर तलब किया है।

पूर्व विधायक लुइस खुर्शीद के राज नैतिक सचिंव डाक्टर फरीद बैग चुगतई ने बताया कि ईडी ने जाकिर हुसैन ट्रस्ट से सम्बंधित कुछ पेपर मांगे है। वह हमारे पास तैयार हैं।उन्हें ईडी को सौंप दिया जाएगा। इसके अलावा और कागज मांगेंगे तो वह भी दिखा दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- Kanpur Car Fire: जीटी रोड पर चलती कार बनी आग का गोला... दमकल ने कड़ी मशक्कत कर पाया काबू

संबंधित समाचार