Farrukhabad: माफिया अनुपम दुबे का मकान महिला को मिला... 20 साल पहले पीटते हुए जबरन किया था कब्जा...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

माफिया अनुपम दुबे व उसके भाई की संपत्ति कुर्क की गई

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। राज्य स्तरीय माफिया सूची में दर्ज अनुपम दुबे व उनके भाई अनुराग दुबे के दाल मंडी स्थिति मकान को कुर्क कर  मोहल्ले की ही एक महिला के सुपुर्द कर दिया गया। इस महिला से बीस साल पहले अनुपम दुबे व उनके भाइयो ने जबरन बैनामा करा लिया था। अनुपम दुबे की छह दुकानों को रविवार को तहसील श्रद्धा पांडे ने भारी पुलिस बल के साथ पहुंच कर कुर्क कर लिया। जिनकी कीमत एक करोड़ 67 लाख रुपये आंकी गई है। अब तक अनुपम दुबे की एक अरब 58 करोड़ की संम्पति कुर्क की जा चुकी है।

anupam dubey 2

तहसीलदार श्रद्धा पांडे ने बताया कि फतेहगढ़ के मोहल्ला दाल मंडी में अनुपम दुबे उनके भाई अनुराग दुबे ने सोनकली पत्नी देश राज से आज से बीस साल पहले मकान का जबरन बैनामा करा कर उसे पीटते हुए घर से निकाल कर कब्जा कर लिया था। इस मकान को जिलाधिकारी वीके सिंह के निर्देश पर 22 लाख रुपये में कुर्क करके पीड़ित महिला के सुपुर्द कर दिया गया है।

यह महिला जब तक मुकदमे का फैसला नहीं आता तब तक किराया न्यायालय में जमा करेगी। इसके अलावा अनुपम की छह दुकानें जिन्हें आरोपी ने गलत तरीके से धन अर्जित कर बनवाया था। जिनकी कीमत एक करोड़ 67 लाख रुपये आंकी गई है, उन्हें भी कुर्क कर लिया गया है। इन दुकानों को लोग किराए पर लिए हुए हैं। उन्हें खाली करने के निर्देश दिए गए हैं।

तहसीलदार सदर श्रद्धा पांडे ने बताया कि अनुपम दुबे व उनके परिजनों की 113 करोड़ की सम्पत्ति पहले कुर्क की जा चुकी है। 45 करोड़ 55 लाख की सपत्ति मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में गांव सहसपुर में कुर्क की जा चुकी है। रविवार को एक करोड़ 67 लाख की दुकानें 22 लाख का मकान कुल मिला कर अब तक एक अरब 58 करोड़ की सम्पति कुर्क की जा चुकी है। इस मौके पर सीओ सिटी प्रदीप सिंह,सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार तथा भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें- Kanpur: मॉडल पूनम पांडेय पर 100 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा; फैलाई थी कैंसर से मौत की अफवाह...

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज