Kanpur Fire: शार्ट सर्किट से मकान में लगी आग... लाखों का सामान जलकर राख, फायर बिग्रेड ने पाया काबू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में शार्ट सर्किट से मकान में आग लग गई

कानपुर, अमृत विचार। साढ़ थाना क्षेत्र के पहेवा गांव में शार्ट सर्किट से घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से घर में लगे इलेक्ट्रिक उपकरण समेत घर का समान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड की टीम को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया है। 

साढ़ थाना क्षेत्र के पहेवा गांव निवासी सतीश कुमार प्रजापति ने बताया की वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। सतीश ने बताया की उनके घर में लगे इलेक्ट्रिक उपकरणों में अचानक शार्ट सर्किट हो गया, जिससे घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर में रक्खा समान जलने लगा। घर  में आग की ऊंची ऊंची लपटे उठता देखा परिजनो ने घर से बाहर भागकर अपनी जान बचाई और शोर मचाया।

शोर सुनकर पड़ोसियों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को फोनकर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया है। आग की चपेट में आने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

ये भी पढ़ें- Etawah: ताखा पहुंचे स्पेनिश पर्यटक... गावों का भ्रमण कर जाने रीति रिवाज व भारतीय संस्कृति, खेतों को देख बोले- कितनी अच्छी हरियाली है

संबंधित समाचार