Unnao: महिला ने एकसाथ जन्मे तीन बच्चे; एक बेटी और दो बेटों को पाकर मां हुई अतिप्रसन्न...बच्चों को देखने के लिए लगी भीड़...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिला महिला चिकित्सालय में हुआ सामान्य प्रसव

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव में प्रसव पीड़ा होने पर जिला महिला चिकित्सालय आई प्रसूता ने सामान्य प्रसव से एक बेटी और दो बेटों को जन्म दिया। प्रसूता व सभी नवजात स्वस्थ हैं। अस्पताल स्टाफ उनकी विशेष निगरानी कर रहा है। अस्पताल में महिला के तीन बच्चों के जन्म देने की चर्चा पूरे दिन बनी रही।  

सिकंदरपुर सरोसी ब्लाक क्षेत्र के भतावां गांव निवासी सुरेश की पत्नी सावित्री (30) को सोमवार अचानक तेज प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसे एंबुलेंस से जिला महिला चिकित्सालय लाए। जहां सावित्री ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। बच्चों को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। पूरे दिन अस्पताल में लोग इसकी चर्चा करते रहे। तीनों बच्चे सामान्य प्रसव से हुए। 

महिला सीएमएस डा. संजू अग्रवाल ने बताया कि मां व बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उनकी विशेष निगरानी की जा रही है। नवजात में एक बेटी व दो बेटे हैं।

यह भी पढ़ें- Kanpur News: बसंत पंचमी पर इस बार बने दो शुभ योग; इस वस्तु की खरीदारी होगी विशेष लाभदायी... जानें...

संबंधित समाचार