छत्तीसगढ़: इन्द्रावती टाइगर रिजर्व में छह बाघ के होने की पुष्टि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के इन्द्रावती टाइगर रिजर्व में बाघ को ट्रैक करने ट्रैप कैमरें लगाए हैं। वर्ष 2021 में इन्द्रावती टाइगर रिजर्व क्षेत्र में जितने भी ट्रैप कैमरे में बाघ की तस्वीरें कैद हुई थी, उनकी रिपोर्ट परीक्षण के लिए टाइगर सेल देहरादून भेजा गया था, जिसमें यहां छह बाघ के होने की पुष्टि की गयी है।

इन्द्रावती टाइगर रिजर्व के सीसीएफ राजेश पांडे ने आज बताया कि इन्द्रावती टाइगर रिजर्व 2799.70 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जिसमें 1258.37 वर्ग किलोमीटर कोर और 1540.70 वर्ग किलोमीटर बफर जोन है। उन्होंने यहां बाघ के मौजूदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि वर्ष 2021 में जो तस्वीरें ट्रैप कैमरे में कैद हुई थी, उसे जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें छह बाघ के मौजूद होने की पुष्टि हुई है।

चूंकि संवेदनशील इलाके में ट्रैप कैमरें भी नहीं लगे हैं। उनका कहना था कि बाघ के संरक्षण और संवर्धन को लेकर पूरा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन छह बाघों में एक नर बाघ होने की भी पुष्टि हुई है। 

ये भी पढ़ें - विभाकर शास्त्री ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, रहे हैं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव