पं.जवाहर लाल और राहुल की यात्रा का उद्देश्य एक : प्रमोद तिवारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़, अमृत विचार। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने प्रतापगढ़ में अंग्रेजों के शासनकाल में  किसानो के लिए यात्रा की थी और आज राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हैं। दोनों लोगों की यात्रा का उद्देश्य एक ही है। उस समय अंग्रेजों के शासन से जनता त्रस्त थी और आज भी ऐसा ही है। 

उक्त बातें राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता प्रमोद तिवारी ने बुधवार को बाबागंज स्थित होटल में प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा की शुरुआत आज ही के दिन मणिपुर से हुई थी,उसमें भी मैं शामिल हुआ था। राहुल की यात्रा प्रतापगढ़ जिले में 19 फरवरी को सुबह आठ बजे देल्हूपुर से प्रवेश करेगी। वहां से भूपियामऊ, भगवा चुंगी, चौक घंटाघर होते हुए आंबेडकर चौराहा पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा सुखपाल नगर,  मोहनगंज अजगरा, लीलापुर, सगरा होते हुए घुइसरनाथ,सांगीपुर,अठेहा तक जाएगी। यहां से यात्रा अमेठी पहुंचेगी। प्रतापगढ़ जिले में राहुल की कोई जनसभा नहीं होगी यहां से निकलने के बाद गौरीगंज में उनकी सभा होगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी, डा. नीरज त्रिपाठी,श्याम किशोर शुक्ल,महेन्द्र शुक्ल,दानिश माबूद, इरफान अली आदि मौजूद रहे।

किसानों के आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन
राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस किसानों के आंदोलन का समर्थन करती है, कांग्रेस की सरकार बनने पर सबसे पहले एमएसपी लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों को दिल्ली आने देना चाहिए और उन्हें आंदोलन के लिए एक स्थान निश्चित कर देना चाहिए। प्रमोद तिवारी ने कहा कि किसान आंदोलन पहले भी हुआ था, जिसमें 700 जान गई थी। आज तक सरकार में न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू नहीं किया। पुलवामा की बरसी पर उन्होंने कहा कि इसके दोषी अभी तक कहां है, कुछ पता नहीं है।

ये भी पढ़ें -यूपी बोर्ड परीक्षा : गोपनीयता भंग होने पर होगी सख्त कार्रवाई, डीएम-एसपी ने की बैठक

संबंधित समाचार