पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ डीआरएम को मिला स्टार परफार्मर ऑफ द ईयर पुरस्कार

4 अधिकारियों 8 कर्मचारियों को ‘विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार’-2023

पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ डीआरएम को मिला स्टार परफार्मर ऑफ द ईयर पुरस्कार

लखनऊ अमृत विचार । पूर्वाेत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर में शुक्रवार को के अवसर पर पूर्वाेत्तर रेलवे की महाप्रबन्धक सौम्या माथुर ने पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम आदित्य कुमार समेत मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों ,कर्मचारियों को स्टार परफार्मर ऑफ द ईयर पुरस्कार से पुरस्कृत किया।
मंडल के  4 अधिकारियों  8 कर्मचारियों को ‘विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार’-2023 वहीं ‘स्टार परफार्मर ऑफ द ईयर’ के तहत लखनऊ मण्डल के 6 अधिकारियों 4 कर्मचारियों को रेल सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया।
इसके अलावा पूर्वाेत्तर रेलवे में विभिन्न क्षेत्रों में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 10 अंतरमंडलीय ’सर्वाेत्तम कार्य कुशलता शील्ड ट्राफी’ लखनऊ मण्डल को पूर्वाेत्तर रेलवे की महाप्रबन्धक की ओर से प्रदान की गई। इस अवसर पर लखनऊ मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने पुरस्कृत होने वाले सभी रेल कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी के सामूहिक प्रयास से हमने अनेक उपलब्धियॉं हासिल की हैं। महाप्रबंधक स्तर पर ‘विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार’ वितरण समारोह- 2023 में लखनऊ मण्डल को प्राप्त अन्तर्मण्डलीय कार्यकुशलता ’शील्ड’ एवं ’ट्राफी’ तथा व्यक्तिगत रूप से पुरस्कार पाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नाम निम्न हैं--
 
अर्न्तमण्डलीय कार्यकुशलता शील्ड- लखनऊ मंडल
- अन्तर्मण्डलीय लोको (परिचालन) कार्यकुशलता शील्ड - लखनऊ मण्डल
-अन्तर्मण्डलीय इंजीनियरिंग कार्यकुशलता शील्ड- लखनऊ मण्डल
-अन्तर्मण्डलीय सिगनल कार्यकुशलता शील्ड - लखनऊ मण्डल
-अन्तर्मण्डलीय चिकित्सा कार्यकुशलता शील्ड - लखनऊ मण्डल
-अन्तर्मण्डलीय राजभाषा कार्यकुशलता शील्ड - लखनऊ मण्डल
- सर्वाेत्तम लोको अनुरक्षण शील्ड - लोको शेड, गोण्डा
- सर्वाेत्तम व्यवस्थित स्टेशन (विशिष्ट) - लखनऊ जंक्शन
- सर्वाेत्तम स्वच्छ स्टेशन ट्राॅफी (‘ए-1’व ‘ए’ श्रेणी) - लखनऊ जंक्शन
सर्वाेत्तम सवारी माल डिब्बा डिपो शील्ड - समाडि, गोरखपुर डिपो
 
‘स्टार परफार्मर ऑफ द ईयर’
अधिकारियों का नामः-
1.आदित्य कुमार, मण्डल रेल प्रबंधक, लखनऊ
2.अनूप कुमार सिंह, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक/लखनऊ
3.आशुतोष गुप्ता, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक/लखनऊ
4. डा प्रशांत कुमार सिंह, सहायक मण्डल चिकित्साधिकारी/बादशाहनगर
5. जियंक गर्ग, सहायक मण्डल इंजीनियर/सीतापुर
6.कैलाश नारायण, उप मुख्य इंजीनियर/निर्माण, लखनऊ
 
कर्मचारियों के नामः-
1. रिजवानउल्लाह, सी.टी.टी.आई/गोरखपुर
2.राजीव कुमार सिंह, सी.सेक्शन इंजी0/पी0वे0/निर्माण, गोण्डा
3.मनीष कुमार, सी.सेक्शन इंजी0/टीआरडी, लखनऊ
4. आशीष कुमार, सी.सेक्शन इंजी0/सिगनल (पश्चिम), गोरखपुर
 
‘विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार’
अधिकारियों का नामः-
1.चन्द्र मोहन मिश्रा, वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त,लखनऊ
2.सत्य प्रकाश श्रीवास्तव,वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर,समाडि
3. मनीष कुमार, एरिया मैनेजर,गोण्डा
4.मुकेश कुमार,सहायक वाणिज्य प्रबंधक तृतीय, लखनऊ
 
कर्मचारियों के नामः-
1. अनिल कुमार मल्ल, सी.से.इंजीपीवे (यूएसएफडी), मंरेप्र कार्यालय, लखनऊ
2. बद्री विशाल दूबे, कांटावाला,शोहरतगढ, लखनऊ
3 हरि नारायण ट्रेन मैनेजर गोरखपुर लाॅबी, गोरखपुर
4.सुनील कुमार भसीन, सी.से.इंजी समाडि कन्ट्रोल, लखनऊ जं०
5.आकाश यादव, जूनियर इंजीनियर/गुड्स, गोण्डा
6.मयंक सिंह, जूनियर इंजीनियर/सिगनल, गोण्डा
7.इस्तेयाक अहमद, हम्माल,बादशाहनगर, लखनऊ
8.अनिल कुमार सोनी सी.सी.सेक्शन इंजी/विद्युत, बंदरियाबाग, लखनऊ जंक्शन