Kanpur Dehat News: राजमिस्त्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या; परिजनों में मचा कोहराम...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात, अमृत विचार। फत्तेपुर रोशनाई के मजरा आर्यनगर द्वितीय में देर रात राजमिस्त्री ने छत के कुंडे में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारा। 

रनियां थाना क्षेत्र के फत्तेपुर रोशनाई के आर्यनगर द्वितीय निवासी प्रेमचंद्र कमल का पुत्र सोमल कोरी (22) राजमिस्त्री का काम करता था। वह शुक्रवार शाम को काम करने के बाद घर पहुंचा। इसके बाद भोजन करके कमरे में सोने चला गया। 

रात में छत के कुंडे में मच्छरदानी से उसने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। पिता प्रेमचंद्र ने उसे देखा तो बिलखने लगे। रोने की आवाज सुनकर अन्य परिवार के लोग कमरे में पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने रात में शव को नीचे उतारा। सोमल की मौत की सूचना पर बहन शालिनी, कोमल, मां शशी, पत्नी कीर्ति आदि का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटे की शादी आठ जुलाई 2022 को हुई थी। इस संबंध में एसओ रनियां महेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दी

ककराही गांव में शराब पीने को लेकर पत्नी से विवाद के बाद युवक ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया।

रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत असालतगंज के मजरा ककराही गांव निवासी शिव सिंह संखवार ने (40) घर के अंदर रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक मृतक का गुरुवार को शराब पीने को लेकर पत्नी रोशनी से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उसने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। 

जानकारी पर परिजनों को पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव कब्जे में लिया और छानबीन की। थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Kanpur News: रीजेंसी अस्पताल में होगी रोबोटिक सर्जरी; अमेरिका से आई 15 करोड़ रुपये की मशीन...

संबंधित समाचार