बरेली: कार की ट्रक के साथ जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत...एक घायल
बरेली, अमृत विचार। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में अटामांडा के पास बीती रात कार की ट्रक के साथ भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, इज्जतनगर थाना क्षेत्र की छोटी बिहार का रहने वाला 35 वर्षीय नरेंद्र गंगवार उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। शुक्रवार रात को नरेंद्र अपने साले देवेंद्र और दो दोस्तों के साथ कार से वापस बरेली लौट रहा था। तभी भोजीपुरा थाना क्षेत्र में अटामांडा के पास ट्रक से उनकी कार की भिड़ंत हो गई।
इस हादसे में नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई और साला देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दो दोस्तों को मामूली चोटें आईं हैं। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मृतक की जेब रखे कागजों की मदद से पत्नी पूनम को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
ये भी पढ़ें- बरेली: आंवला पुलिस ने पकड़े आठ,फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने पकड़े तीन आटो लिफ्टर
