Banda: सपा ने शुरू की पार्टी को मजबूत करने की तैयारी; ओमनारायण को फिर बनाया सपा युवजन सभा का राष्ट्रीय सचिव

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई

बांदा, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव से पहले सपा संगठन को मजबूत करने की कवायदों में जुटी है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर सपा युवजन सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिले के युवा सपा नेता को एक बार फिर से संगठन का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है। उनके इस मनोनयन पर सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। 

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा युवजन सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फहद की संस्तुति पर युवा नेता ओमनारायण त्रिपाठी ‘विदित’ को दोबारा सपा युवजन सभा का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया। त्रिपाठी को राष्ट्रीय स्तर पर पुनरू सचिव पद पर मनोनीत होने से युवा वर्ग में खुशी का माहौल है। सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष आमिर खान मन्नी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह पार्टी के कर्मठ नेता हैं और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करते रहे हैं। 

उनके राष्ट्रीय सचिव बनने पर बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव, जिलाध्यक्ष डॉ.मधुसूदन कुशवाहा, सैय्यद इमरान अली राजू, शमीम बांदवी, विजय करन यादव, अशोक सिंह गौर, पीयूष गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता, राघवेंद्र सिंह चंदेल, इशान सिंह लवी, हरिश्चंद्र सोनकर, श्रीकांत मंडेला, शाहनवाज खान शानू समेत अनेक तमाम सपाइयों ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: सेंट्रल पर परीक्षार्थियों की जबरदस्त भीड़; धक्का-मुक्की में तीन यात्री घायल, एक महिला का पैर टूटा, देखें- Photos

 

संबंधित समाचार