सुलतानपुर: नुकसान की भरपाई करने से ट्रैक्टर मालिक ने किया इंकार, पीड़ित ने कोतवाली में दर्ज कराई एफआईआर
रास्ते के किनारे खड़ी कार में मारी थी ठोकर, हर्जाना देने से कर दिया था इंकार
सुलतानपुर अमृत विचार। रास्ते के किनारे खड़ी कार में बिना नंबर की ट्रैक्टर ट्राली ने ठोकर मार क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके से चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़ चालक भाग निकला। थोड़ी देर बाद बाद पहुंचे ट्रैक्टर मालिक ने नुकसान के भरपाई की बात कही थी। नुकसान भरपाई करने से मना करने पर पीड़ित ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
नगर कोतवाली के बढैयावीर निवासी दीपेश पाठक ने नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक बीते 13 फरवरी को उनकी कार घर के सामने रास्ते के किनारे खडी थी। सुबह लगभग 9 बजे एक ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी कार में ठोकर मार क्षतिग्रस्त कर दिया। चालक मौके से भाग निकला।
थोड़ी देर बाद ट्रैक्टर ट्राली मालिक का मुंशी आया नुकसान भरपाई की बात कही। बाद में नुकसान भरपाई से आनकानी करने लगा। नगर कोतवाल श्री राम पांडेय ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
