प्राण-प्रतिष्ठा के साथ हुई रामराज्य की स्थापना :साक्षी महाराज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव सांसद ने सोमवार को किया रामलला का दर्शन 

अयोध्या, अमृत विचार। देश 1947 में जरूर आजाद हुआ लेकिन आत्मा का संचार रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ। 22 जनवरी को रामराज्य की स्थापना हो गई। यह बातें सोमवार को उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने कही। 
   
वे यहां रामलला का दर्शन-पूजन करने पहुंचे थे। दर्शन-पूजन से भावक हुए साक्षी महाराज ने कहा कि वह राम मंदिर आंदोलन से होकर आज राजनीति में आए हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर मुक्ति आंदोलन को लेकर वे संघर्ष में शामिल हुए, उन्होंने कोठारी बंधु को गोली लगने के बाद अपने हाथों से उठाया था। उन्होंने कहा कि 500 वर्ष बाद प्रभु राम का भव्य मंदिर बन ठीक उसी तरह मथुरा और काशी में भी मंदिर बनेगा। इसके लिए आंदोलन करने की जरूरत नहीं होगी। स्वामी प्रसाद मौर्य के नई पार्टी बनाने को लेकर साक्षी महाराज ने कहा कि मोदी के आगे सब शून्य हैं मोदी जी ने कहा है अबकी बार 400 पार। अब लोग अपनी जमीन तलाश रहे हैं अब देश में जो प्रभु राम चाहेंगे वही होगा।

ये भी पढ़ें -स्मृति ईरानी ने दी सख्त चेतावनी-आधे घंटे में अवैध कब्जा हटवाओ भैया, वरना मैं उसी जमीन के सामने...

संबंधित समाचार