बहराइच: अवैध अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर!, 10 हजार का लगा जुर्माना 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नगर पालिका परिषद की ओर से शहर में हटवाया गया अतिक्रमण

बहराइच, अमृत विचार। शहर के चित्रगुप्त से चौक से चांदपुरा मोहल्ले तक बुधवार को अवैध अतिक्रमण पर बाबा का बुलडोजर चला। इससे अन्य  अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। वहीं ईओ ने दुकानदारों पर 10 हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

बहराइच नगर पालिका ईओ प्रमिता सिंह द्वारा मजिस्ट्रेट व भारी पुलिस बल के साथ चित्रगुप्त चौक से चांदपुरा मार्ग तक दुकानदारों द्वारा सड़क तक किए गए अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है। नगर पालिका की टीम के द्वारा बुलडोजर चला कर 10 दुकानों के बाहर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया है। साथ ही साथ अवैध अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का ₹10000 का जुर्माना भी किया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए ईओ नगर पालिका प्रमिता सिंह ने बताया कि बहराइच में होने वाले बहराइच महोत्सव की तैयारी को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढरण बनाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। क्योंकि बहराइच महोत्सव के दौरान यहा भारी भीड़ आने की संभावना है।

ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए कार्रवाई की गई है जिसमें सड़क तक अवैध अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया है और 10 दुकानदारों का 10000 का चालान किया गया है। अगर इसके बावजूद भी इनके द्वारा इस मामले में दोबारा से अतिक्रमण किया जाता है तो अन्य कार्यवाई भी की जाएगी।

यह भी पढे़ं: गोंडा: समीक्षा बैठक में गैरहाजिर रहने वाले मेडिकल कालेज प्रिंसिपल, CMS व श्रावस्ती CMO का आयुक्त ने रोका वेतन

संबंधित समाचार