गुलमर्ग में बर्फीले तूफान और हिमस्खलन के चलते एक विदेशी की मौत, एक लापता... रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में बृहस्पतिवार को बर्फीले तूफान और हिमस्खलन की चपेट में आकर एक विदेशी की मौत हो गई जबकि एक अन्य लापता है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ‘स्की’ करने वाले पांच लोगों को बचाकर स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। बर्फीले तूफान और हिमस्खलन ने कोंगडोरी को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके चलते स्की करने वाले कई व्यक्ति फंस गए।
उन्होंने कहा कि विदेशी पर्यटक स्थानीय निवासियों के बिना स्की करने गए थे। सेना के जवान और जम्मू-कश्मीर प्रशासन का एक गश्ती दल खोज व बचाव अभियान में जुटा हुआ है।
ये भी पढ़ें- Video: राजस्थान में बड़ा हादसा...बोलेरो चला रहे ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, 5 लोगों को गाड़ी ने कुचला
