Farrukhabad News: पीसीएफ प्रबंधक ने महिला से की छेड़छाड़, पीड़िता बोली- बहाने से दफ्तर बुलाकर करता अश्लील हरकतें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में पीसीएफ प्रबंधक ने महिला से की छेड़छाड़

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ करने के मामले में यूपी कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (पीसीएफ) प्रबंधक के खिलाफ दर्ज दर्ज की गई है। पीड़िता मृतक आश्रित के के पद पर कार्य कर रही है।

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी एक महिला ने न्यायालय के आदेश पर पीसीएफ प्रबंधक विपिन कुमार यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया कि महिला के पति की सेवाकाल के दौरान मृत्यु हो गई थी। 

अनुकंपा के आधार पर उन्हें सहयोगी के रूप में नौकरी मिल गई। नियुक्ति के बाद से प्रबंधक बुरी नजर रखने लगे। कई बार स्पर्श करके शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा। मना करने पर पत्र लिखने के बहाने अपने दफ्तर में बुलाकर अश्लील हरकतें करने लगे। 

30 अक्तूबर 2023 को शाम तीन बजे अपने ऑफिस में बुलाकर छेड़छाड़ की। जब इसका विरोध कर कार्रवाई के लिए कहा, तो उन्होंने नौकरी खत्म करने की धमकी दी। यही नहीं हत्या कर शव लापता करने की भी धमकी दी गई। 

बच्चों के भविष्य को देख सचेत रहकर झांसे से बचती रही। उन्होंने अमृतपुर में सेवा केंद्र खोलने का दबाव बनाया। दो नाबालिग बच्चों की बात कहकर आने-जाने में दिक्कत की बात कही। कोई सुनवाई न कर अमृतपुर का आदेश कर दिया। आदेश वापस लेने के बदले शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा।

प्रबंधक ने धमकी दी कि जिस तरह लेखाकार सूर्य प्रताप, राजेश कुमार व भंडार नायक रंजीत को निलंबित किया, वही हाल तुम्हारा भी करेंगे। 30 जनवरी को अमृतपुर सेवा केंद्र के लिए चेतावनी आदेश भेज दिया। जबकि केंद्र संचालक का काम कनिष्ठ सहायक का है। रिपोर्ट में एससीएसटी एक्ट की धाराएं भी लगाई गई है।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: आधुनिक होंगे अनवरगंज-गोविंदपुरी स्टेशन...PM Modi ने दोनों स्टेशनों का किया वर्चुअल शिलान्यास

संबंधित समाचार