प्रयागराज: 'जाको राखे साइयां मार सके न कोय', आठ साल के मासूम का अपहरण कर कुएं में फेंका, दस घंटे बाद मिला जीवित
मौके पर पहुंची पुलिस ने किया बच्चे को बरामद, आरोपी गिरफ्तार, परिवार में दौड़ी खुशी की लहर
नैनी, प्रयागराज। करछना थाना के भीरपुर अंतर्गत नीबी गांव में गुरूवार को एक कुएं में आठ साल के बालक के जीवित हालत में मिलने पर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने देखा तो शोर मचाया और मौके पर भीड़ जुट गयी। जानकारी पुलिस को मिली गो मौके पर पहुंची एसओजी और पुलिस ने रेस्क्यू कर बच्चे को कुएं से सकुशल बाहर निकला। मामले बालक से पूछताछ के आधार पर एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बच्चे को परिजनों को को सप दिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक नैनी, काजीपुर निवासी यश वर्मा (6) वर्ष पुत्र रवि वर्मा बुधवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे अपने घर के सामने खेल रहा था। कुछ देर तक को बाहर नही दिखा। उसकी आहट परिजनों को नहीं मिली। जिसके बाद घरवाले परेशान हो गये। घर के बाहर काफी खोजबीन की गयी लेकिन यश वहां नहीं मिला।
वहीं परिजनों ने नैनी पुलिस से बुधवार को शिकायत की थी। जिसके बाद नैनी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह और एसओजी टीम ने यमुनापार में ल्सक्रियता से बच्चे की तलाश की। इस पूरी घटना को डीसीपी श्रृद्धानंद पाण्डेय खुद लीड कर रही थीं। रात भर सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस और एसओजी टीम ने सीसी टीवी कैमरे से भी सुरागकशी करते हुए रात भर सर्च आपरेशन चलाया। जिसके बाद मासूम का सुराग करछना के भीरपुर अंतर्गत नीबी गांव में मिली। टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को सकुशल कुएं से बाहर निकाला और परिजनों को सौप दिया। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार भी किया है। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
दस घंटे तक कुएं में पड़ा रहा बच्चा
पुलिस के मुताबिक बच्चे को अगवाकर दुष्कर्म करने की नियत से आरोपी लेकर गया था। उसे मारा पीटा और गले में रस्सी का फंदा डालकर कुएं में डाल दिया। उसे मरा समझकर युवक वहां से भाग निकला। कल रात से लेकर सुबह तक बच्चा कुए में पड़ा रहा ऊपर वाले का करिश्मा रहा कि बच्चा जीवित रहा। उसे कुछ नही हुआ। बच्चा अपने परिवार के पास में है।
श्रृद्धा नरेंद्र पाण्डेय, डीसीपी, यमुनानगर बच्चे के लापता होने की जानकारी पर पुलिस टीम ने सक्रियता से तलाश की। जिसके बाद उसे कुएं से सकुशल बाहर निकाला गया। अब बच्चा ठीक है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढे़ं: समन के जवाब में अखिलेश यादव ने CBI को लिखा पत्र, VC से पेश होने की कही बात
