रामपुर : झमाझम वर्षा से गेहूं की फसल लहलहाई, किसानों के खिले चेहरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मौसम वैज्ञानिक जता रहे दो मार्च को 5 से 25 मिमी वर्षा का अनुमान,  जिले में करीब डेढ़ लाख हेक्टेयर है गेहूं का रकबा, 35 हजार हेक्टेयर गन्ने की फसल को हुआ लाभ 

रामपुर, अमृत विचार। शनिवार तड़के से हुई वर्षा से गेहूं की फसल लहलहा गई है। कृषि वैज्ञानिक डा. लक्ष्मीकांत बताते हैं कि बारिश से फसलों को नुकसान नहीं बल्कि लाभ मिला है। जिले में करीब डेढ़ लाख हेक्टेयर गेहूं का रकबा है। जबकि, करीब 35 हजार हेक्टेयर गन्ने की फसल को लाभ पहुंचा है। मौसम वैज्ञानिक डा. उदय प्रताप शाही के मुताबिक लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण  दो मार्च को हल्के से मध्यम पांच से 25 मिमी वर्षा का अनुमान है। 

शनिवार की तड़के से हल्की कभी तेज बारिश से रबी की तमाम फसलों को लाभ मिलने की संभावना है। दूसरी ओर, बारिश होने से लोगों को सर्दी का अहसास हो रहा है और लोगों ने गरम कपड़े पहने। सर्दी बढ़ने पर सड़कों पर लोगों की आवाजाही काफी कम हो गई। सुबह को आठ बजे तक हल्की बारिश होती रही। मौसम वैज्ञानिक दो मार्च को बारिश होने का अनुमान जता रहे थे।

बारिश होने के कारण तमाम खेल गतिविधियां ठप हो गई हैं। राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिक खेलकूद समारोह में बारिश ने दिक्कतें पैदा कर दी हैं। खेल के मैदान में पानी भर गया है, बारिश रुकने का इंतजार हो रहा है। कालेज में खेल संयोजक डा. अरुण कुमार ने बताया कि कालेज सभागार में पुरस्कार वितरण कर दिया जाएगा। दूसरी ओर, ज्वालानगर में हो रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट बारिश के कारण शुरू नहीं हो सका।  जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल ने बताया कि वर्षा से गेहूं और गन्ने की फसल को काफी लाभ मिला है। 

हाल-ए-मौसम

  • अधिकतम तापमान-24 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान-16 डिग्री सेल्सियस
  • आद्रता- 70 प्रतिशत
  • वायु वेग- 18 किमी. प्रतिघंटा


लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण दो और तीन मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में गरज और तेज हवा के साथ हल्के से मध्यम वर्षा का अनुमान है। - डा. उदय प्रताप शाही, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विश्वविद्यालय मेरठ

ये भी पढ़ें : रामपुर : महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस विभाग अलर्ट, एएसपी ने हाईवे से भमरौआ मंदिर तक स्थिति का लिया जायजा

संबंधित समाचार