बरेली: ओवरलोड ट्रक बेकाबू होकर बगल से गुजर रही कार पर पलटा, चकनाचूर हुई गाड़ी...बैंक मैनेजर की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/भोजीपुरा, अमृत विचार। रामपुर की ओर से आ रहा ओवरलोड ट्रक बिलवा पुल के पास अचानक बेकाबू होकर बगल से गुजर रही कार पर पलट गया। इस हादसे में कार चकनाचूर हो गई। उसमें बैठे पंजाब एंड सिंध बैंक के शाखा प्रबंधक को गंभीर हालत में निकालकर भोजीपुरा के निजी मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा। 

पुलिस के मुताबिक इस हादसे में मारे गए हेमंत सिंह राणा रामपुर के बोहत कस्बे की पंजाब एंड सिंध बैंक शाखा में मैनेजर के पद पर तैनात थे। ड्यूटी खत्म होने के बाद शुक्रवार शाम वह कार से इज्जतनगर की डिफेंस कॉलोनी में स्थित अपने घर लौट रहे थे। बिलवा पुल के पास उन्होंने जौ की बोरियों से ओवरलोड ट्रक को ओवरटेक किया। 

कार ट्रक को पार कर आगे निकल पाती, इससे पहले ही सड़क पर लहराता हुआ ओवरलोड ट्रक कार के ऊपर ही पलट गया। सड़क चलते लोगों की सूचना पहुंची भोजीपुरा पुलिस ने लोगों की मदद से आननफानन में कार ऊपर से बोरियों के ढेर को हटवाया, फिर क्रेन बुलाकर ट्रक भी हटाया और बुरी तरह घायल चुके हेमंत सिंह राणा को कार खिड़की काटकर निकालने बाद तुरंत राममूर्ति मेडिकल कॉलेज भोजीपुरा भिजवाया लेकिन ही देर बाद उन्होंने दम तोड़। 

इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना सूचना पर हेमंत के परिजन भी कुछ ही देर में अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद रोड पर काफी दूर तक बोरियां जा गिरीं जिसकी वजह से रामपुर बरेली रोड पूरी तरह ब्लॉक हो गया और भीषण जाम लग गया। देर शाम खबर लिखे जाने तक सड़क पर किलोमीटरों तक वाहनों की कतारें लगी हुई थीं। सड़क पर पड़ी बोरियां हटवाकर पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास करती रही।

भोजीपुरा इलाके में बिलवा पुल के पास कार के ऊपर ट्रक पलट जाने से कार में बैठे बैंक मैनेजर की दुखद मृत्यु हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है -नितिन कुमार, सीओ हाईवे।

ये भी पढ़ें- बरेली: रिमझिम बारिस के साथ हुई दिन की शुरुआत, मौसम ने बदली

 

संबंधित समाचार