फिरोजाबाद: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, एक की मौत... एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फिरोजाबाद, अमृत विचार। जिले के थाना टूंडला क्षेत्र के आगरा फिरोजाबाद नेशनल हाईवे पर मोहम्मदाबाद के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार जीशान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक राजा गंभीर रूप  से घायल हो गया। 

पुलिस के मुताबिक शनिवार रात लगभग 8:30 बजे जीशान पुत्र मजीद खान निवासी बरी का नगला थाना रसूलपुर जनपद फिरोजाबाद उम्र 21 वर्ष दूसरा उसका साथी राजा पुत्र रईस अहमद निवासी फिरोजाबाद उम्र 25 वर्ष बाइक नंबर यू पी 83 बी 8320 आगरा से फिरोजाबाद जा रहे थे। इस दौरान मोहम्मदाबाद कट के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे जीशान की मौके पर ही मौत हो गई और राजा के चोट आई है। मृतक का शव एनएच की एंबुलेंस से मोर्चरी जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। वहीं घायल राजा को 108 की मदद से सीएचसी में भर्ती करा दिया गया है।

ये भी पढे़ं- आगरा: अधिवक्ता की मौत के बाद वकीलों में आक्रोश, पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

 

संबंधित समाचार