Bareilly News: नाथ महोत्सव की तैयारियां तेज, सीएम के आने पर असमंजस

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पहली बार मनाए जाने वाले नाथ महोत्सव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग-अलग विभागों के अफसरों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। हालांकि, पहले काफी भव्य होने वाले इस कार्यक्रम के स्वरूप को अब छोटा करने की बात कही जा रही है।

दरअसल, आठ मार्च को महाशिवरात्रि है। सात मार्च को नाथ महोत्सव का कार्यक्रम होना संभावित है। कार्यक्रम स्थल बरेली कॉलेज प्रस्तावित है। इस दिन बोर्ड परीक्षा नहीं होने की वजह से बरेली कॉलेज के हॉकी ग्राउंड को ही चुना गया है। पांच दिवसीय होने वाले कार्यक्रम को अब महज एक दिवसीय ही कर दिया गया है। 10 मार्च या इसके बाद आचार संहिता लग सकती है। यही वजह है कार्यक्रम को छोटा किया गया है। 

नाथ महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे या नहीं, इस पर संशय है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार चुनाव का समय करीब होने की वजह से मुख्यमंत्री के आने की उम्मीद कम है। वहीं, कार्यक्रम की बाकी तैयारियां चल रही हैं। हजारों की संख्या में डमरू आ चुके हैं। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव में सीएम आएंगे या नहीं, अभी कुछ तय नहीं है। आने की संभावना कम है।

ये भी पढ़ें- बरेली: MJPRU ने प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम किया जारी, 10 अप्रैल से होंगे पोस्ट ग्रेजुएट के Annual Exam

 

 

संबंधित समाचार