बरेली: डेलापीर नाले में मिले शव की हुई शिनाख्त, पुलिस ने परिजनों को सौंपा
बरेली, अमृत विचार। प्रेमनगर क्षेत्र में डेलापीर में निजी अस्पताल के सामने नाले में रविवार को बुजुर्ग का शव मिला था। शिनाख्त न होने पर प्रेमनगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को बुजुर्ग की शिनाख्त हो गई।
बारादरी के सूफी टोला निवासी शादाब ने पुलिस को बताया कि मृतक का नाम मोहम्मद मियां है। वह दो दिन पहले से लापता थे। नाला में गिरकर उनकी मौत हो गई। शिनाख्त के बाद पुलिस ने मोहम्मद मियां का शव परिजनों को सौंप दिया।
ये भी पढे़ं- बरेली: अस्पताल के सामने खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, नहीं हो सकी पहचान
