बहराइच: सड़क हादसों में एक मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राजीचौराहा/बहराइच, अमृत विचार। जिले के हरदी और नानपारा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे हो गए। जिसमें एक कम्पनी के सेल्स मैनेजर की मौत हो गई। जबकि नानपारा में युवक घायल हुआ है। हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिकंदरपुर निवासी संदीप बाजपेई पुत्र राम नरेश बाजपेई आयशर ट्रैक्टर एजेंसी में सेल्समैन के पद पर तैनात थे। उनके भाई द्वारा हरदी में भी शाखा खोली गई है। 

मंगलवार रात को सेल्समैन बाइक से हरदी जा रहे थे। हरदी और खैरीघाट थाना क्षेत्र की सीमा पर थैलिया गांव के पास बाइक सवार पेड़ से टकरा गए। आसपास के लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टर ने सेल्समैन को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर कोतवाली नानपारा के नानपारा बहराइच मार्ग पर भवनियापुर टोल प्लाजा के पास बाइक सवार ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से जा घुसा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:-राहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष का एलान...

 

संबंधित समाचार