Etawah News: फंदे पर झूलती मिली महिला, मायके पक्ष के लोगों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा, (बसरेहर), अमृत विचार। थाना चौबिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत ऊनवा संतोषपुर के मजरा नगला बरी में घर के अंदर कमरे में महिला की फंदे पर लटकने से मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए। चौबिया पुलिस ने महिला के ससुर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

महिला सपना उर्फ शिवानी उम्र 22 वर्ष पत्नी शेखर यादव फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी मृतका के भाई शिवम कुमार निवासी टकीपुरा थाना चौबिया को दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी थाना चौबिया थानाध्यक्ष मंसूर अहमद को दी। चौबिया पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

भाई शिवम ने बताया कि 18 फरवरी 2022 को उसने बहन की शादी की थी। तब से ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। इसी के कारण उसकी बहन को फांसी लगाकर मार दिया। शव को कमरे में लटका कर और बाहर से ताला लगाकर फरार हो गये। उसने बताया शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल के लोग परेशान करने लगे थे। सूचना मिलने पर सीओ सैफई शैलेंद्र कुमार गौतम भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें- Kanpur News: महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिरों में उमड़ा जन सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष की रही गूंज

संबंधित समाचार