Miss World 2024: चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने ‘मिस वर्ल्ड 2024’ का जीता खिताब 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने शनिवार को यहां एक भव्य कार्यक्रम में प्रतिष्ठित ‘मिस वर्ल्ड 2024’ का खिताब जीता। मिस लेबनान यास्मीन जायटौन दूसरे स्थान पर रहीं। मौजूदा मिस वर्ल्ड पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्का ने अपनी उत्तराधिकारी को ताज पहनाया।

अट्ठाइस साल बाद इस कार्यक्रम की मेजबानी करने वाले भारत का प्रतिनिधित्व 22 वर्षीय सिनी शेट्टी ने किया। मुंबई में जन्मीं शेट्टी प्रतियोगिता के शीर्ष चार में जगह बनाने में असमर्थ रहीं। उन्हें 2022 में ‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड’ का ताज पहनाया गया था।

भारत ने छह बार यह प्रतिष्ठित खिताब जीता है, जिसमें रीता फारिया (1966), ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000), और मानुषी छिल्लर (2017) शामिल हैं। दुनिया के 112 देशों की प्रतियोगियों ने 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग लिया, जो यहां बीकेसी के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की गई।

ये भी पढ़ें- Kalki 2898 AD : फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में 'भैरव' की भूमिका निभाएंगे प्रभास, नया लुक रिलीज

संबंधित समाचार