सुलतानपुर: हारे का सहारा, खाटू श्याम हमारा ...  बाबा के भजनों की गंगा में हजारों ने लगाई डुबकी, चखा प्रसाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। श्याम सत्संग मंडल की ओर से आयोजित किए गए 23वें श्याम फाल्गुन महोत्सव में खाटू के प्रसिद्ध धाम में विराजित बाबा श्याम के मंदिर के अद्भुत शृंगार दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने यहां राधे जी की रसोई में बाबा का प्रसाद चखा, खाटू द्वार के साथ सेल्फी ली। बालाजी म्यूजिकल ग्रुप व राष्ट्रीय कलाकारों के भजनों का आनंद लिया। 

श्याम प्रेमियों ने शहर के एक निजी मैरिज लॉन में बाबा खाटू श्याम का दरबार सजाया। बालाजी म्यूजिकल ग्रुप के राजवीर श्रीवास्तव के संयोजन में नीमच मध्य प्रदेश के भजन कलाकार सावन नागदा व इंदौर की गौरी शरण ने बाबा खाटू श्याम के भजनों की गंगा बहाई। यहां देर रात तक बाबा खाटू श्याम के दर्शनों का सिलसिला चलता रहा। लोग बाबा के भजनों पर झूमते नजर आए। यहीं पर श्री राधे की रसोई का आयोजन किया गया था, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद चखा।

Untitled-4 copy 

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के तौर पर बाबा खाटू श्याम के दरबार के मुख्य द्वार वाला सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था। जहां राजस्थानी पगड़ी व बाबा का निशान लेकर तस्वीर खिंचवाई। चरण पादुका के काउंटर पर कार्यकर्ताओं की मुस्तैदी देखते ही बनती थी। हारे का सहारा, खाटू श्याम हमारा, खाटू सरकार की जय तीन बाणधारी की जय, शीश के दानी की जय के नारे गूंजते रहे। दिल्ली के कलाकारों ने भगवान श्री राम की झांकी व योगेश्वर प्रभु श्री कृष्ण के महारास का मंचन किया। झांकी कलाकारों के साथ जिलेवासी भी महारास के रंग में डूबे दिखे। 

कार्यक्रम में सीआरपीएफ के डीआईजी राजेंद्र पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के मंडल सचिव अमर बहादुर सिंह, गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन, अनिल द्विवेदी, हिमांशु मालवीय, राजदेव शुक्ल, विजय विद्रोही, मुकेश अग्रवाल आदि रहे। 

Untitled-3 copy

यह भी पढ़ें: रामोत्सव: श्रीराम के जीवन दर्शन से नवोदित कलाकारों को रूबरू कराएगी योगी सरकार, चित्रकला शिविर में चित्रकार दिखाएंगे प्रतिभा

संबंधित समाचार