इस खास फल को खाने के मिलते हैं अनगिनत फायदे, जो आपको कर देंगे हैरान
केला एक ऐसा फल है जिसका सेवन सभी करते हैं चाहे फास्ट हो या न हो हम सभी अपने सुबह की शुरुआत फलों से ही करते हैं और उसमें केला फल मुख्य तौर पर तो होता ही है। क्योंकि ये एनर्जी से भरपूर होता है बहुत से ऐसे फायदे हैं। केला खाने के तो चलिए जानते हैं केला खाने से आपकी बॉडी को क्या फायदे मिलते हैं और आप किन बीमारियों से दूर रहते हैं।
एनर्जी से भरपूर है केला बॉडी को हेल्दी रखना हो या आपको तुरंत उर्जा चाहिए तो करिए केले का सेवन क्योंकि इस फल में कई तरह की बीमारियां को दूर करने की शक्ति है इसमें विटामिन सी, डाइटेरी फाइबर और मैग्नीज के साथ विटामिन बी6 के अलावा केले में तीन नेचुरल शुगर सूक्रोस, फ्रुक्टोस और ग्लूकोज भी होता है, जो बॉडी को फैट फ्री और कोलेस्ट्रॉल फ्री रखता है।

पाचन तंत्र भी होता है मजबूत
अगर बात पाचन तंत्र की हो तो आप बेहिचक केले का सेवन कर सकते हैं क्योंकि केला पाचन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। केले में मिलने वाला स्टार्च पाचन तंत्र के लिए उपयोगी माना जाता है। यह एंटी एसिड फल भी है ये कहना गलत नहीं होगा।
वेट लॉस में भी है मददगार
अगर आप अपने बढ़े वजन से छुटकारा पाना चाहते हैं तो शुरू कर दीजिये केले का सेवन। केला फाइबर का अच्छा सोर्स है। साथ ही अगर आपने सुबह के समय केले का सेवन कर लिया है। तो आप दिनभर ऊर्जा से भरे रहेंगे और आपको भूख भी नहीं लगेगी ।

हार्ट की हेल्थ बनती है बेस्ट
चूंकि केले में पोटैशियम काफी अच्छी मात्रा में होता है ऐसे में बात दिल के ख्याल की हो तो आप बेहिचक केला खा सकते हैं केला ब्लड प्रेशर को कंट्रोल भी नियंत्रित करता है।
किडनी के लिए बेहतर
केला पोटैशियम का एक अच्छा सोर्स माना जाता है। अगर बात एक मीडियम साइज के केले की करें तो इससे आपकी एक दिन की पोटैशियम आवश्यकताओं का 10 प्रतिशत पूरा हो जाता है। तो अगर आप अपनी किडनी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो करिए केले का सेवन।
