लखीमपुर खीरी: घर में लगी भीषण आग, मवेशियों समेत युवक की जलकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी। जिले में उस वक्त  कोहराम मच गया जब एक घर में आग लगने से घर में मौजूद मवेशियों को बचाने में मवेशियों सहित युवक की जल कर दर्दनाक मौत हो गई। मामला लखीमपुर खीरी के तहसील पलिया के मझगयी चौकी क्षेत्र के गांव गुलरा भगवंतनगर का बताया जा रहा है। जहां बीती रात …

लखीमपुर खीरी। जिले में उस वक्त  कोहराम मच गया जब एक घर में आग लगने से घर में मौजूद मवेशियों को बचाने में मवेशियों सहित युवक की जल कर दर्दनाक मौत हो गई।

मामला लखीमपुर खीरी के तहसील पलिया के मझगयी चौकी क्षेत्र के गांव गुलरा भगवंतनगर का बताया जा रहा है। जहां बीती रात करीब दस बजे गांव के ही खेमकरण पुत्र नेकीराम के घर में आग लग गई।अचानक आग लगने से घर में सो रहे खेमकरण की आंख खुल गई। आग देखकर वह घर में बंधे मवेशियों को आग से बचाने के लिये मवेशियों के पास गया लेकिन आग ने तब तक विकराल रूप धारण कर लिया था, जिससे मवेशियों के साथ वह भी आग की चपेट में आ गया। जिसके चलते चार मवेशियों के साथ उसकी भी आग में जलकर दर्दनाक मौत हो गई।

इस दर्दनाक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं आग देखकर बमुश्किल ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक युवक की दर्दनाक मौत हो चुकी थी वहीं आग लगने से लाखों का नुकसान होना भी बताया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार