उप्र: सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की अधिसूचना 9 अक्टूबर को

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा की सात सीटों पर 3 नवम्बर को होने वाले उपचुनाव की अधिसूचना कल जारी की जायेगी। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जायेगी। चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार 16 अक्तूबर तक नामांकन पत्र भरे जायेंगे तथा 19 अक्टूबर को उनकी जांंच होगी। तीन नवम्बर को मतदान …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा की सात सीटों पर 3 नवम्बर को होने वाले उपचुनाव की अधिसूचना कल जारी की जायेगी। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जायेगी। चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार 16 अक्तूबर तक नामांकन पत्र भरे जायेंगे तथा 19 अक्टूबर को उनकी जांंच होगी। तीन नवम्बर को मतदान होगा और 10 नवम्बर को परिणाम घोषित किये जायेंगे।

अमरोहा की नौगाव सादात, बुलंदशहर, फिरोजाबाद की टूंडला, उन्नाव की बांगरमऊ, कानपुर की घाटमपुर, देवरिया और जौनपुर की मल्हनी सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इनमें मल्हनी सीट समाजवादी पार्टी तथा शेष छह सीटें भारतीय जनता पार्टी के पास थीं।

नामांकन पत्र कोविड 19 के तहत जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार ही दाखिल किये जायेंगे। प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने अपने किसी एक समर्थक के साथ पीठासीन अधिकारी के कक्ष में जा सकेगे। निर्वाचन कार्यालय परिसर में केवल दो वाहन ले जाने की अनुमति होगी। प्रत्याशी जमानत राशि कोषागार में नगद या ऑनलादन भी जमा करा सकते हैं।

संबंधित समाचार