बहराइच में हुआ हादसा, एचटी लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत
पयागपुर, बहराइच, अमृत विचार। जिले के बभनियावा गांव निवासी एक युवक शाम को हाई टेंशन लाइन से तार जोड़ रहा था। करंट लगने से वह नीचे गिर गया, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बभनियावां निवासी शैलेंद्र मिश्रा (38) पुत्र रामसमुझ सोमवार शाम को हाई टेंशन लाइन का तार जोड़ रहा था। उसी समय बिजली सप्लाई शुरू हो गई। जिसके चलते युवक करंट की चपेट में आकर नीचे गिर गया। उसे आसपास के लोगों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में मंगलवार दोपहर में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत हुई है।
ये भी पढ़ें -पाकिस्तानी का हटेगा ठप्पा, अब राधा भी कहलाएंगी हिन्दुस्तानी, 45 साल बाद CAA ने जगाई आास
