गोंडा: खदान का अरार गिरने से मासूम बच्ची की दबकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। बकरी चराने गयी बच्ची की गुरुवार को महादेव गांव के पास हो रहे अवैध बालू खनन की खदान में मिट्टी का टीला गिरने से उसके नीचे दबकर करीब पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक के बाबा राम कुमार निषाद ने बताया कि गांव की लड़कियां खदान के पास बकरी चराते समय खेल रही थीं। इसी बीच बालू व मिट्टी का टीला दरककर गिर गया। बालू के ढेर में मेरी पांच वर्षीय पोती परी पुत्री पुत्ती की दबकर मौत हो गई। 

20 (53)

गांव की लड़कियों शालू, गौरा, ननका व शलोनी ने बताया कि हम लोग खदान के पास बकरियां चरा रहे थे। इसी बीच बालू का ढेर गिर गया। बालू के बीच परी दब गई। हम लोग भी टीले में गिर गये थे लेकिन किसी तरह बाहर निकल कर जान बचाई। प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि खनन के बालू में दबकर मासूम की मौत की सूचना मिली। पूरे घटनाक्रम की जानकारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें -अमेठी: ईडी टीम की पूछताछ के दौरान विधायक की बिगड़ी तबियत, जिला अस्पताल में भर्ती

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज