World Sleep Day 2024: आज है वर्ल्ड स्लीप डे, जानें अच्छी नींद क्यों है ज़रूरी?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

World Sleep Day 2024: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम घर और ऑफिस के कामों में इतना व्यस्त हो जाते हैं कि हमारे पास आराम करने का भी समय नहीं होता जल्दी-जल्दी सब कुछ निपटाने के चक्कर में हम अपनी नींद भी पूरी नहीं करते जिसकी वजह से हमें दिनभर थकान महसूस होती है। एक अच्छी नींद हमारे दिमाग के लिए बहुत ज़रूरी है और एक अच्छी नींद ही हमारे दिमाग को तेज़ बनाती है जिससे याददाश्त भी तेज होता है इसलिए रोजाना समय पर सोना ज़रूरी है। 

नींद की कमी के वजह से लोग जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं. इससे होने वाली बीमारी से लोगों को बचाने के लिए और लोगों में जागरुकता बढ़ाने के लिए वर्ल्ड स्लीप डे मनाया जाने लगाहर साल ह्यूमन राइट्स के तहत वर्ल्ड स्लीप डे मनाया जाता है, इसका मकसद लोगों को नींद से जुड़ी बातों को लेकर जागरुक करना है

mpbreaking37311450-1200x675

जानें क्या है वर्ल्ड स्लीप डे का इतिहास 
हेल्थ एक्सपर्ट्स हमें शारीरिक तौर पर फिट रहने के लिए हमें हेल्दी डाइट लेने की सलाह देते हैं वहीँ भरपूर नींद भी हमारे स्वास्थ्य के लिए उतनी ही ज़रूरी है।नींद की कमी की वजह से आप कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं इन समस्याओं का समाधान निकालने के लिए वर्ल्ड स्लीप सोसायटी ने स्लीप डे की शुरूआत की सबसे पहले साल 2008 से इस दिन को मनाने की शुरूआत हुई थी। वर्तमान समय में अब 88 से ज्यादा देशों में वर्ल्ड स्लीप डे मनाया जाता है।

1_la7kgsyLCHcYOmFtpbIWog

क्या है इस साल की थीम 
इस साल यानिसाल 2024 में वर्ल्ड स्लीप डे की थीम है ‘Sleep Equity For Global Health’. यानि नींद सेहतमंद रहने के लिए कितना जरूरी है लेकिन इसके साथ ही कई बार ऐसी परिस्थितियां भी आ जाती है जिस वजह से लोग अपनी नींद पूरी नहीं कर पाते हैं जिसकी वजह से इसका असर हमारे शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ता है और हम बीमार पड़ जाते हैं।

 ये भी पढ़ें:  World Kidney Day 2024: आज है विश्व किडनी दिवस, जानें कैसे रखें किडनी को स्वस्थ