प्रयागराज: मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप ने निकाली पिंक रैली, मतदान के लिए किया प्रेरित  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए स्वीप ने शुक्रवार को पिंक रैली निकाली। रैली को स्वीप के अधिकारियों ने चंद्रशेखर आजाद पार्क के गेट नंबर तीन से सुबह हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में पांच सौ से अधिक शिक्षिकाएं और अलग-अलग संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं ने हिस्सा लिया। 

मतदाता जागरूकता के लिए निकली महिलाओं ने चंद्रशेखर आजाद पार्क से लेकर शहर उत्तरी के अलग-अलग हिस्सों में जाकर नागरिकों को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। उन्होंने पोस्टर और बैनर के माध्यम से किसी के भी बहकावे में न आकर निर्भीक होकर मतदान करने का सन्देश दिया। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि देश के विकास के लिए एक अच्छी सरकार को चुनें।

ये भी पढ़ें -CAA: प्रयागराज में जुमे की नमाज पर अलर्ट रहा प्रशासन, धर्म गुरुओं के साथ हुई बैठक

संबंधित समाचार