इलाहाबाद हाईकोर्ट में कैंटीन सील, खराब खाद्य पदार्थ देने पर हुआ एक्शन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं को खराब खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने वाली एक कैंटीन को शुक्रवार को सील कर दिया गया और खाद्य पदार्थ के नमूने को जांच के लिए भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई अधिवक्ताओं की पहल पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने की है। 

मालूम हो कि कोर्ट नंबर 83 के बगल में स्थित कैंटीन से मिल रही खाने-पीने की चीजों को लेकर अधिवक्ताओं की ओर से लगातार शिकायत मिल रही थी। शुक्रवार को पूर्व महासचिव एसडी सिंह यादव ने अधिवक्ताओं की शिकायत पर आपत्ति जताई और खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के इंस्पेक्टर को कॉल किया। इंस्पेक्टर ने कैंटीन में रखी खाद्य सामग्री के नमूने लिए और साथ ही खाद्य सामग्री खराब मिलने पर कैंटीन को सील कर दिया। इसके अलावा जांच के दौरान कैंटीन के कर्मचारियों के पास पहचान पत्र भी नहीं मिले। इस दौरान पूर्व संयुक्त सचिव (प्रेस) आशुतोष त्रिपाठी सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -BRS नेता कविता गिरफ्तार, आबकारी नीति घोटाला मामले में ED ने की कार्रवाई

संबंधित समाचार