दिल्ली से पदयात्रा कर 21 दिन में अयोध्या पहुंचे 125 राम भक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। जय श्रीराम जनमानस कल्याण समिति से जुड़े 125 राम भक्तों की टोली दिल्ली से पद यात्रा कर शनिवार को अयोध्या पहुंची। यात्रा में शामिल भगवान राम दरबार की झांकी के साथ डीजे पर नाचते गाते हुए सभी राम भक्त राम जन्म भूमि परिसर पहुंचे और रामलला का दर्शन किया।

समिति के सदस्य उमेश तिवारी ने बताया कि दिल्ली के यमुनापुरी से यह यात्रा 20 फरवरी को निकली थी। यात्रा में लगभग 125 लोग शामिल हुए थे। अयोध्या पहुंचने तक इनकी संख्या 500 तक पहुंच गई। यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म को मजबूत कर हिंदुओं में धर्म के प्रति समर्पण बढ़ाना है।

उन्होंने बताया की यात्रा में 11 महिलाएं और कुछ स्कूली छात्र हैं। सबसे पहले सरयू नदी में स्नान करने के बाद हनुमानगढ़ी पर दर्शन पूजन किया गया।इसके बाद सभी ने रामलला का दर्शन किया।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: संघर्ष के बाद मिली जीत, अब वन टांगिया गांव महबूबनगर के लोग भी सरकार का कर सकेंगे चुनाव, लोगों में खुशी की लहर

संबंधित समाचार