बहराइच: बाइक सवार को अज्ञात ने मारी गोली, लखनऊ रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। श्रावस्ती जिले के रायपुर मोड़ पर बाइक सवार युवक को रविवार शाम को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक बहराइच मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने साथी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

श्रावस्ती जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम चौबेपुरवा गांव निवासी जुबेर खां पुत्र मेराज खां रविवार को बाइक से अपने एक अन्य साथी के साथ कहीं जा रहे थे। भिनगा कोतवाली के रायपुर मोड़ के पास बाइक सवार पहुंचा। तभी वहां मौजूद अज्ञात लोगों ने जुबेर पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। 

गोली जुबेर के खोपड़ी में जा घुसी। राहगीरों की मदद से जुबेर को एंबुलेंस से संयुक्त जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के दौरान हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। 

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने इलाज किया, लेकिन जुबेर की खोपड़ी में गोली धंसने के चलते उसकी हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। उधर भिनगा कोतवाली की पुलिस गोली लगने से घायल युवक के साथ बाइक पर बैठे साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: पिकअप में लाद ले गए बकरे और बकरियां, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

संबंधित समाचार