लखीमपुर-खीरी: युवक ने शारदा नहर में लगाई छलांग, तलाश जारी
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। थाना खीरी क्षेत्र में गांव अमृतागंज के निकट निकली शारदा सहायक नहर में सोमवार की सुबह एक युवक ने छलांग लगा दी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर बुलाए और नदी में उतारकर उसकी तलाश शुरू करवाई, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।
गांव अमृतागंज स्थित पुलिस पिकेट के पास से शारदा सहायक नहर निकली है। सोमवार की सुबह एक युवक नहर पुल के पास पहुंचा और छलांग लगा दी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पिकेट पुलिस के साथ ही थाना खीरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोर बुलाए और उन्हें नहर में उतारकर युवक की तलाश कराई, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।
नहर में कूदे युवक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के गांव लगुचा निवासी चांद (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिवार वालों को दी है। इससे उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। रोते-बिलखते परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। एसओ खीरी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि युवक लगुचा का रहने वाला चांद है। उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया है। यह अभी साफ नहीं हो सका है। पुलिस उसकी नहर में तलाश करा रही है।
ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: सड़क हादसों में कानपुर के शैक्षिक महासंघ जिलाध्यक्ष के पुत्र समेत दो की मौत, दो घायल
