Bareilly News: 'बात मान ले छोरी...' Live Chat पर युवकों ने दिखाया तमंचा, VIDEO वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने की घटनाएं अक्सर सामने आ रही हैं। जिसमें तमाम युवा सोशल मीडिया पर फेमस होने के चक्कर में आए दिन इस तरह की गैर कानूनी कदम उठा रहे हैं। इस दौरान उन्हें यह भी खौफ नहीं रह जाता है कि वीडियो वायरल होने पर सलाखों के पीछे जाना पड़ सकता है। 

ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक लाइव चैट में अपने दोस्तों को तमंचा दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, वायरल वीडियो में नजर आ रहे दोनों युवक इज्जत नगर क्षेत्र में परतापुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 

जो सोशल मीडिया के लाइव चैट के दौरान अपने दोस्तों को तमंचा दिखा रहे हैं, इतना ही नहीं एक युवक अपने साथी की कनपटी पर तमंचा भी तान देता है। इस दौरान कार में गाने बजने की आवाज भी सुनी जा सकती है। वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: रंगीन कचरी, पापड़ बिगाड़ सकते हैं आप की सेहत, जानें इसे खाने के नुकसान

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज