बाराबंकी: कोर्ट के गेट पर धू-धूकर जला ट्रांसफार्मर, तीन मोटरसाइकिल जलकर राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जिला सत्र न्यायालय बाराबंकी के गेट के पास लगे ट्रांसफार्मर में आचानक शार्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। आग इतनी जबरदस्त थी कि उसने अपनी जद में पास में ही स्थित मोटर साइकिल स्टैंड को भी ले लिया। जिसके चलते स्टैंड पर खड़ी कई मोटरसाइकिलें जलकर पूरी तरह से राख हो गईं।

 नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जिला सत्र न्यायालय के गेट नंबर दो के पास लगे ट्रांसफार्म में आग लगने से अचानक हड़कंप मच गया। मौके पर अफरातफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे। इसी दौरान ट्रांसफार्मर में लगी आग गेट के पास स्थित मोटरसाइकिल स्टैंड तक पहुंच गई और वहां पर खड़ी तीन गाड़ियां भरभराकर जलने लगीं। जबतक मोटरसाइकिल मालिक वहां पहुंचते तब तक वह जलकर राख हो चुकी थीं। इस दौरान बाकी लोगों ने आनन-फानन में अपनी मोटरसाइकिलों को वहां से हटाकर आग से बचाया।

 स्टैंड के मालिक ने बताया कि उन्होंने ट्रांसफार्मर के आसपास बैरिकेडिंक के लिये कई बार संबंधित अधिकारियों को प्रार्थनापत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अगर बैरिकेडिंग होती तो यह गाड़ियों को जलने से बचाया जा सकता था। जली हुई मोटरसाइकिल के मालिक धीरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि उनकी गाड़ी कहीं और खड़ी थी लेकिन उसे स्टैंड वालों ने ट्रांसफार्मर के पास खड़ा कर दिया। जिसके चलते उनकी गाड़ी आग की चपेट में आ गई।

यह भी पढ़ें:-अंबेडकरनगर: इलाज के दौरान महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक को किया सील

संबंधित समाचार