अन्नाद्रमुक का घोषणापत्र: परिवारों की महिला मुखियाओं को 3,000 रुपये देने का वादा
चेन्नई। तमिलनाडु में विपक्षी दल अखिल भारतीय द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) ने 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को अपना घोषणापत्र जारी किया जिसमें उन्होंने देश भर में आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों की महिला मुखियाओं को हर महीने 3,000 रुपये की वित्तीय सहायता सुनिश्चित करने का वादा किया है।
पार्टी महासचिव एडप्पाडी के. पलानीस्वामी द्वारा यहां जारी घोषणापत्र में कहा गया है कि पार्टी केंद्र सरकार से देश में पिछड़े परिवारों की महिला मुखियाओं को हर महीने 3,000 रुपये की वित्तीय सहायता देने का अनुरोध करेगी। घोषणापत्र में मुख्यमंत्रियों के परामर्श से राज्यों के लिए राज्यपालों की नियुक्ति, ‘नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट’ (एनईईटी) के लिए एक वैकल्पिक परीक्षा, चेन्नई में उच्चतम न्यायालय की पीठ की स्थापना करने सहित 113 आश्वासन दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें- ईडी ने केजरीवाल को निचली अदालत में किया पेश, 10 दिन की हिरासत मांगी
