अटाला हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद पंप ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, गरमाई सियासत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। अटाला हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद पंप ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से गुरुवार को उनके आवास पर मुलाकात की है। बता दें कि जावेद पंप तीन दिन पहले ही जेल से छूटा है। जावेद पंप और अखिलेश यादव के मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से चर्चा में बनी हुई है। जावेद पंप और अखिलेश यादव के मुलाकात की तस्वीर को सियासी गलियारों में चर्चा छिड़ गई है। लोग तरह-तरह ही प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

बता दें कि प्रयागराज के अटाला हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद पंप देवरिया जेल में पौने दो साल बंद रहने के बाद 3 दिन पहले ही छूट कर आया है। गुरुवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से लखनऊ में उनके आवास पर की। अब उनके सपा में शामिल होने की कयास भी तेजी से लगाई जा रही है।

10 जून 2022 को हुआ था बवाल

बीजेपी नेत्री नूपुर शर्मा के बयान के बाद 10 जून 2022 को प्रयागराज के अटाला हिंसा में जमकर बवाल हुआ था। अटाला में कई घंटे की जमकर पथराव और आंसू गैस के गले ही छोड़े गए थे। पुलिस और प्रशासन की गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की गई थी। प्रशासन ने हिंसा का मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद उर्फ जावेद पंप को माना था। जावेद पंप के खिलाफ हिंसा से जुड़े कई मुकदमे दर्ज किए गए थे। इसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई थी।

यह भी पढ़ें:- बहराइच: मासूम बच्ची को मिला न्याय, पॉक्सो कोर्ट ने दुष्कर्मी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा  

संबंधित समाचार