लखीमपुर खीरी: एसएसबी ने स्कूली बच्चों व ग्रामीणों संग चलाया नशा मुक्ति अभियान
सम्पूर्णानगर (लखीमपुर खीरी),अमृतविचार। एसएसबी 49 वीं वाहिनी पीलीभीत की सीमा चौकी बसही ने गांव के लोगों व स्कूल के छात्रों के साथ मिलकर शुक्रवार को नशा मुक्ति रैली निकाली और लोगों को नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी देकर नशे से दूर रहने की अपील की।
रैली का नेतृत्व बसही चौकी कमांडेंट शेर सिंह चौधरी व सहायक कमांडेंट अक्षर सिंह ने किया। नशा मुक्ति रैली में एसएसबी जवानों, छात्रों व ग्रामीणों ने तख्तियां व बैनर अपने हाथों में ले रखे थे,जिन पर नशे के दुष्परिणामों से बचने के लिए विभिन्न प्रकार के स्लोगन लिखे थे।
इस रैली के माध्यम से स्थानीय लोगों को जागरूक करने के साथ ही यह आग्रह किया गया कि लोगों को नशे से दूर रहना चाहिए। नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य को तो खराब करता ही है। साथ ही नशे का सेवन करने वाला व्यक्ति व उसका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हो जाता है।
उसे सामाजिक रूप से भी नुकसान उठाना पड़ता है। इस रैली में बसही स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं, प्रधानाचार्य कश्मीर सिंह, बसही ग्राम प्रधान राजनाथ यादव आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें-लखीमपुर खीरी: टैक्ट्रर के कारखाने से हजारों की चोरी, पुलिस की गस्त पर उठे सवाल
