बरेली: 31 को प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के अलग-अलग जिलों में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में शामिल होंगे। बरेली में भी मुख्यमंत्री का संभावित कार्यक्रम 31 मार्च को है। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने बताया कि 31 मार्च को बरेली कॉलेज में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

इसमें दोपहर करीब दो बजे मुख्यमंत्री शामिल होंगे। कार्यक्रम की अनुमति के लिए फाइल भेज दी गई है। अनुमति मिलते ही तैयारी शुरू हो जाएगी। जिले में 12 अप्रैल से नामांकन है और सात मई को मतदान है।

ये भी पढ़ें-दिल्ली हाईकोर्ट से लगा केजरीवाल को झटका,तत्काल लिस्टिंग से इनकार

संबंधित समाचार