बरेली: पुलिस लाइन में नौकरी लगवाने के बहाने हजारों की ठगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार।  पुलिस लाइन में इलेक्ट्रिशियन के पद पर नौकरी दिलाने के बहाने युवक से हजारों रुपये की ठगी की गई। नौकरी न मिलने पर जब युवक ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर मारपीट की और युवक की मां से छेड़छाड़ भी की।

युवक की मां की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।चौपुला निवासी महिला ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनका बेटा बेरोजगार है। चौपुला निवासी शुभम वर्मा ने बताया कि उसकी पुलिस लाइन में आरआई से जान पहचान है।

वहां संविदा पर इलेक्ट्रिशियन के पद रिक्त हैं। उनके बेटे ने शुभम से बात की तो उसने 18 हजार रुपये मांगे। पैसे देने पर भी जब नौकरी नहीं लगी तो आरोपी टालमटोल करने लगा। आठ मार्च को शुभम उनके घर पर दो अज्ञात लोगों के साथ आया और उनके बेटे को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। उसने छेड़छाड़ की। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने शुभम और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें-बरेली: मतदाता पहचान पत्र नहीं होने पर भी कर सकेंगे वोटिंग

संबंधित समाचार