रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में रेस्टोरेंट में लगी आग, मची भगदड़
रायबरेली, अमृत विचार। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत डिग्री कॉलेज चौराहे के निकट स्थित बटी रेस्टोरेंट में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। आग लगने से अफरा तफरी मच गई। रेस्टोरेंट में आग लगने से वहां बैठे लोगों ने भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगो ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे आग लगने की सूचना मिली। मौके पर जाकर देखा गया तो आग बेसमेंट के एक कमरे में लगी हुई थी, जिस पर तत्काल काबू पा लिया गया। इससे कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने की कारण का पता नही चल सका है।
ये भी पढ़ें -सुलतानपुर में अज्ञात कारणों से लगी आग, 11 घर जलकर राख
